Type Here to Get Search Results !

कुदान संख्यायें क्या होती है।कुदान कितने प्रकार के होते है। Kudan number kise kehte hai। Kudan number kitne prakar ke hote hai

कुदान संख्यायें क्या होती है।कुदान कितने प्रकार के होते है। kudan number kya hote hai। kudan number kitne prakar ke hote hai। elekhpl.com




कुदान संख्यायें क्या होती है।कुदान कितने प्रकार के होते है।


नमस्कार दोस्तो आपका स्वागत है मेरी वेबसाइट elekhpal.com में।आज की पोस्ट में हम बताएंगे कि कुदान संख्या क्या होती है।Kudan number kya hote hai,कुदान नम्बर कितने प्रकार के होते है।Kudan number kitne prakar ke hote hai।खेत कुदान किसे कहते है।khet kudaan kise kehte hai।कोना कुदान किए कहते हैं।kona kudaan kise kehte hai।पेटी कुदान किसे कहते है।peti kudaan kise kehte hai।मतरुक कुदान किसे कहते हैं।Matrukh kudaan kise kehte hai।


कुदान संख्यायें क्या होती है।Kudan number kya hote hai। what is Jump Numbers


नम्बर अन्दाजी या संख्यांकन करते समय कभी कभी कूदने की स्थिति आती है तो इसे कुदान कहते हैं।नियम के प्रतिकूल या संख्याओं के निर्धारित क्रम का उल्लंघन करके संख्यांकन में किसी गाटे को संख्यायें अंकित करने को कुदान हो जाना कहलाता है।कुदान संख्यायें परिहार्य (avoid) होनी चाहिये और जहाँ तक सभव हो सके नम्बर अंदाजी में अनावश्यक कुदान नहीं होना चाहिये किन्तु कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं कि कुदान अपरिहार्य (Unavoidable) हो जाती है कुदान संख्या होने पर उसके सम्बन्ध में टिप्पणी मानचित्र के पार्श्व (हाशिये) में लिख दी जाती है।



कुदान कितने प्रकार के होते है।Kudan kitne prakar ke hote hai


कुदान नम्बर (kudan number) चार प्रकार के होते है।मानचित्र में संख्यांकन करते समय प्रयास ये किया जाता है कि कम से कम कुदान संख्याएँ हो।लेकिन कभी कभी ऐसी स्थिति आती है कि कुदान अपरिहार्य हो जाता है।


  1. खेत कुदान
  2. कोना कुदान
  3. पेटी कुदान
  4. मतरुक कुदान



खेत कुदान किसे कहते हैं। Khet kudan kise kehte hai


जब नंबर अन्दाजी (Numbering) के दौरान किसी खेत की भुजा के अगले खेत की वजह से संपर्क ना करें और हमें पूरा खेत कूदना पड़े तो उसे खेत कुदान कहते हैं। 


जब कोई गाटा किसी अन्य गाटे की परिसीमा में पड़ता हो और कहीं से निकलने का रास्ता न हो तो ऐसी दशा में अपरिहार्य रूप से खेत कुदान होता है। जब दो खेतों की सीमा कहीं न मिलती हो और एक खेत से कूद कर उस सीमा न मिलने वाले गाटे पर अगला क्रमांक अंकित किया गया हो तो वह भी खेत कुदान कहलाता है। 



कोना कुदान किसे कहते हैं। Kona kudan kise kehte hai


जहाँ एक गाटा की दूसरे गाटे से भुजा स्पर्श ना हो केवल एक कोना ही मिलता हो, कोना कुदान कहलाता है। अर्थात दो गाटाओं की सीमायें कोने पर मिलती हो और सीधे क्रम से नम्बर डालना सम्भव नही हो तो कोना कुदान (Kona kudan) कहलाता है।




पेटी कुदान किसे कहते हैं। Peti kudan kise kehte hai


जब गाटे के अंदर कोई गाटा होता है तब जो उसे नम्बर दिया जाता है उसे पेटी कुदान (Peti kudan) कहते हैं।





मतरुक कुदान किसे कहते है।matruk kudan kya hota hai



जब संख्यांकन करते समय भूल से कोई गाटा छूट जाता है जिसका नम्बर बाद में देते हैं।मतरुक कुदान कहलाता है

यदि गाटाओं के संख्याकन (Numbering) में किसी भूल के कारण कोई संख्या अंकित होने से छूट जा तो उसी क्रम में अंश (Numerator) के रूप में गाव की अन्तिम गाटा संख्या के पश्चात वाली संख्या से संख्यांकित (Number) किया जायेगा और आसन्न गाटे की संख्या को हर (Denominator) के रूप में रखा जायेगा जिससे उसका आसानी से पता चल सके।


उदाहरण- यदि नम्बर अन्दाजी की जाँच के समय यह पता लगे कि किसी खेत में संख्या नहीं पड़ी है और आस-पास के सभी गाटों का संख्यांकन हो चुका है तो ऐसे छूटे हुए (Numbers left out) के पहले और बाद के नम्बर ज्ञात कर लेने चाहिए जिससे यह पता चल जायेगा कि हुए गाटे पर कौनसा नम्बर पड़ना चाहिए था। साथ ही भूचित्र की अन्तिम संख्या भी ज्ञात करें। इस सूचना के आधार पर छूटे हुये गाटे की संख्या नियत की जायेगी। यदि गाटा संख्या 19 और 20 के बीच एक गाटा छूट गया है और गाव की अन्तिम गाटा संख्या 459 है तो छूटे हुए गाटे की संख्या 460/19 होगी। इसी प्रकार यदि एक और छूटा हुआ गाटा खेत नं० 37 और 38 के बीच का है तो उसकी संख्या 461/37 होगी। इस प्रकार प्रत्येक छूटे हुये नम्बर के हर (Denominator) में इसके पहले गाटे की कम संख्या होगी और अंश (Numerator) में गाँव के अंतिम खसरा संख्या से एक जोड़कर प्राप्त होने वाली संख्या होगी प्रत्येक अन्य छूटे हुए (Left out) गाटे के लिए अंश की संख्या एक एक बढ़ती जाएगी।





अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए नीचे क्लिक करें



कुदान संख्या किसे कहते है। कुदान कितने प्रकार का होता है


नम्बर अन्दाजी क्या होती है। नक्शे में नम्बरिंग कैसे की जाती है


लेखपाल डायरी क्या होती है। लेखपाल की दिनचर्यावही या दैनिकी क्या होती है? लेखपाल इसे कैसे तैयार करता है। आकार पत्र प-2 क्या होता है लेखपाल के लिए इसका क्या महत्व है


चकबन्दी क्या होती है।उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम 1953 की धारा 4 क्या है।उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम 1953 की धारा 6 क्या है।


लेखपाल या पटवारी कौन होता है? लेखपाल की नियुक्ति कौन करता है?



लेखपाल के पास कौन से आवश्यक कागजात होते हैं


फसली वर्ष क्या होता है?फसली वर्ष कैसे निकलते हैं?



जरीब क्या होती है? जरीब कितने प्रकार की होती हैं? लेखपाल के पास कौन सी जरीब होती है?



जोत चकबंदी आकर पत्र CH 41 और CH 45 क्या होते हैं?CH41 और CH45 का प्रारूप क्या होता है?



भूमि प्रबन्धन समिति क्या है? भूमि प्रबन्धक समिति के क्या कार्य हैं?LMC में लेखपाल की क्या भूमिका है?



उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 को विशेषताएं कौन कौन सी है?UP Revenue code 2006 क्या है?



जमाबंदी क्या होती है? लेखपाल जमाबंदी कैसे तैयार करते हैं?ZA 62 व ZA 63 क्या होता है?



भूमि की कितनी श्रेणियां होती हैं? भूमि की श्रेणियों के विस्तार से वर्णन



चल और अचल संपत्ति क्या होती है? चल और अचल संपत्ति में क्या अंतर है?



भू राजस्व क्या होता है? भू राजस्व या मालगुजारी और लगान में क्या अंतर होता है?



क्रॉप कटिंग क्या होती हैं? लेखपाल क्रॉप कटिंग कैसे करता है? क्रॉप कटिंग या फसल कटाई प्रयोग में तालिका 1 व तालिका 2 कैसे भरते हैं?



खसरा और खतौनी क्या होती है ? खसरा और खतौनी को कैसे बनवा सकते हैं?



उत्तरप्रदेश राजस्व संहिता 2006 क्या है इसकी धाराएँ कौन कौन सी हैं



उ.प्र. राजस्व सहिंता 2006 की धारा 24 क्या है? मेड़बन्दी क्या होती है,सरकारी पैमाइश कैसे करवाते हैं?




राजस्व संहिता की धारा 30(2) क्या है।मिनजुमला गाटा संख्याओं का भौतिक विभाजन स्कीम



स्वामित्व योजना उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में संचालित ग्रामीण आबादी सर्वे स्वामित्व योजना की पूरी जानकारी।



राष्ट्रीय परिवारक लाभ योजना क्या है?इसके लिए क्या पात्रता है।



EWS क्या है,सामान्य वर्ग के लोग 10% आरक्षण के लिए कैसे बनबायें



लेखपाल खसरा ऑनलाइन फीडिंग कैसे करते हैं? लेखपाल अपना पोर्टल कैसे खोलें




लेखपाल अपने क्षेत्र के मुकदमे कैसे चेक करें? किसी भी राजस्व ग्राम में विचाराधीन मुकदमे की स्थिति जाने बस एक क्लिक में




UP Lekhpal Portal | लेखपाल पोर्टल कैसे खोलें| लेखपालों के लिए महत्वपूर्ण पोर्टल की लिंक






Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.