चल और अचल संपत्ति क्या होती है।चल और अचल संपत्ति कौन कौन सी हैं।chal achal sampatti kya hai।Chal aur Achal samptti me kya antar hai
चल और अचल संपत्ति क्या है (Chal aur Achal sampatti kya hai)
चल संपत्ति को अंग्रेजी भाषा मे movable Property और अचल संपत्ति को Immovable property कहते हैं। Movable Property का हिंदी अर्थ होता है चलायमान संपत्ति तथा Immovable Property का हिंदी अर्थ होता है स्थिर संपत्ति।
चल संपत्ति क्या है (Chal sampatti kya hai)
चल संपत्ति वह संपत्ति होती है,जिसे हम किसी एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते, उसे हम चल संपत्ति कहते है। इसी को हम अंग्रेजी भाषा में Movable Property भी कहते है।
जैसे- नगद कैश,धन, आभूषण, बर्तन, घर का सामान, पशु-पंछी इत्यादि। यह सभी वह चलयमान संपत्ति है, जिन्हे हम कभी भी कही भी ले जा सकते है।
चल सम्पत्ति को हिन्दी मे हम चलयमान संपत्ति भी कह सकते है।
दूसरी भाषा में- जो संपत्ति भूमि से जुड़ी हुई नहीं होती है,अर्थात जिन्हे हम आवश्यकतानुसार अपनी जगह से परिवर्तन कर सकते है। चल संपत्ति कहलाती है।
अचल संपत्ति क्या है( Achal sampatti kya hai)
अचल सम्पत्ति वह संपत्ति होती है, जिसे हम किसी एक जगह से दूसरी जगह नही ले जा सकते, उसे हम अचल संपत्ति कहते है। इसी को हम अंग्रेजी भाषा में Immovable Property भी कहते है।अचल सम्पत्ति को हिन्दी मे हम स्थिर संपत्ति भी कह सकते है।
जैसे- भूमि, घर, प्लाट इत्यादि यह सभी वह स्थिर संपत्ति है, जिन्हे हम कभी भी कही भी नही ले जा सकते है।
दूसरी भाषा में- जो संपत्ति भूमि से जुड़ी हुई होती है, उन्हे हम अचल संपत्ति कहते है अर्थात् जिन्हे हम आवश्यकतानुसार अपनी जगह से परिवर्तन नहीं कर सकते है और वे स्थिर रहती है।
यदि आपका घर अचल संपत्ति है तो खिड़की और दरवाजे क्या हैं? जमीन पर उगे पेड़ पौधे और घास किस प्रकार की संपत्ति है?
हम जानते है कि अपना घर अचल संपत्ति है, लेकिन घर में लगे दरवाजे और खिड़कियां क्या चल संपत्तियां हैं? एक घर का पूरी तरह टूटे बिना स्थान परिवर्तन नहीं किया जा सकता है, लेकिन दरवाजे और खिड़कियों को निकालकर दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसलिए दरवाजे और खिड़कियों को चल संपत्ति कह सकते है, लेकिन यदि कानूनी भाषा से बात करे तो घर के दरवाजे और खिड़कियां चल संपत्तियां नहीं हैं।क्योंकि ये घर के पार्ट हैं जिनके बिना घर पूर्ण नही माना जायेगा।
इसी प्रकार जमीन पर उगे पेड़ और पौधे, उगी हुई फसल और उगी हुई घास को अचल संपत्ति नहीं माना जा सकता है क्योंकि फसल, लकड़ी और घास, जिनकी जड़ें भूमि से जुड़ी होती है, जिन्हे हम अचल सम्पत्ति नही कह सकते है क्योंकि इन्हें हम बेचकर पैसा कमा सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के मुताबिक अगर आप अपनी जमीन पर पेड़ उगाकर उसे बाद में टिम्बर के तौर पर बेचते हैं तो इस पर आयकर लगेगा इससे यह अचल संपत्तियां नहीं कहलाती है।
Post a Comment