Type Here to Get Search Results !

जरीब क्या होती है? जरीब कितने प्रकार की होती है? मीट्रिक जरीब क्या है?

जरीब क्या होती है?जरीब का प्रयोग कहाँ किया जाता है? जरीब कितने प्रकार की होती है? मीट्रिक जरीब क्या है?मीट्रिक जरीब की लंबाई कितनी होती है?


आज हम आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक लेकर आये हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जरीब क्या होती है?जरीब किसे कहते है? जरीब कितने प्रकार की होती है, metric jarib जरीब क्या है, जरीब का उपयोग कहाँ किया जाता है।


jarib kise kehte hai


जरीब क्या है? इसे कहाँ उपयोग किया जाता है?

जरीब लोहे की कड़ियों से बनी जंजीर होती है, जिसका उपयोग लेखपाल या राजस्व निरीक्षक द्वारा भूमि या खेत की नाप करने के लिए किया जाता है। वर्तमान समय मे उत्तरप्रदेश में लेखपाल के द्वारा मीट्रिक जरीब का प्रयोग किया जाता है।मीट्रिक जरीब की मानक लम्बाई 20 मीटर होती है इस जरीब में 100 कड़ियाँ होती है,प्रत्येक कड़ी की लंबाई 20 सेंटीमीटर होती है।इस जरीब के दोनों सिरों पर पीतल के हैण्डल लगे होते हैं।



जरीब कितने प्रकार की होती है?

जरीब मुख्यतः तीन प्रकार होती हैं जिसमे मीट्रिक जरीब का उपयोग वर्तमान समय मे किया जा रहा है।

जरीब के प्रकार-
          
 (1)शाहजहानी जरीब - शाहजहानी जरीब मानक पक्के बीघा वाली पूरी जरीब होती है इसकी लंबाई 55 गज होती है यह अधिक भारी होने के कारण शाहजहानी जरीब का आधा भाग अर्थात 27.5 गज उपयोग सामान्यता किया जाता है।

  1 जरीब × 1 जरीब = 1 पक्का बीघा

55 गज × 55 गज =3025 वर्ग गज   ( मानक पक्का बीघा)


(2) गंट्री जरीब- गंट्री जरीब 22 गज की होती है।इस जरीब में 100 कड़ियाँ होती हैं, इसमे प्रत्येक कड़ी की लंबाई 7.92 इंच (0.66फ़ीट) होती है।इस जरीब का प्रयोग एकड़ में भूमि नापने में किया जाता है।अब हेक्टेयर में माप होने के बाद इसकी उपयोगिता कम हो गयी है।
 
            10 वर्ग जरीब =  1 एकड़


(1) मीट्रिक जरीब- मीट्रिक जरीब मुख्य जरीब है, अब इसी जरीब का प्रयोग किया जाता है। अब मीट्रिक पद्धति लागू होने के बाद भूमि का क्षेत्रफल हेक्टेयर में लिखा जाने लगा है,इसलिए अब इसी मीट्रिक जरीब का उपयोग किया जाता है।इस जरीब की लंबाई 20 मीटर होती है। इसमें 100 कड़ियाँ होती है, जिसमे प्रत्येक कड़ी की लंबाई 20 सेंटीमीटर होती है। इस जरीब में प्रत्येक 10 कड़ी के बाद एक छल्ला लगा होता है।


मीट्रिक जरीब


जरीब किसे कहते है



इस जरीब में बीच मे 50 कड़ी पर एक गोल छल्ला होता है। इसमें छल्ले के बीच मे 1, 2, 3 व 4 दांतनुमा भाग होता है।इन छल्लों में 1 नुकीला भाग 10 कड़ी प्रदर्शित करता है। इन छल्लों से कड़ियाँ गिनने में आसानी होती है।इस जरीब में 10 गट्टे होते है। 
      



                      Also Read


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए नीचे क्लिक करें


वसीयत किसे कहते हैं? वसीयत कैसे की जाती है?



लेखपाल या पटवारी कौन होता है? लेखपाल की नियुक्ति कौन करता है?


लेखपाल कौन होते है लेखपाल के कार्य


लेखपाल के पास कौन से आवश्यक कागजात होते हैं


फसली वर्ष क्या होता है?फसली वर्ष कैसे निकलते हैं?



जरीब क्या होती है? जरीब कितने प्रकार की होती हैं? लेखपाल के पास कौन सी जरीब होती है?



जोत चकबंदी आकर पत्र CH 41 और CH 45 क्या होते हैं?CH41 और CH45 का प्रारूप क्या होता है?



भूमि प्रबन्धन समिति क्या है? भूमि प्रबन्धक समिति के क्या कार्य हैं?LMC में लेखपाल की क्या भूमिका है?



उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 को विशेषताएं कौन कौन सी है?UP Revenue code 2006 क्या है?



जमाबंदी क्या होती है? लेखपाल जमाबंदी कैसे तैयार करते हैं?ZA 62 व ZA 63 क्या होता है?



भूमि की कितनी श्रेणियां होती हैं? भूमि की श्रेणियों के विस्तार से वर्णन



चल और अचल संपत्ति क्या होती है? चल और अचल संपत्ति में क्या अंतर है?



भू राजस्व क्या होता है? भू राजस्व या मालगुजारी और लगान में क्या अंतर होता है?



क्रॉप कटिंग क्या होती हैं? लेखपाल क्रॉप कटिंग कैसे करता है? क्रॉप कटिंग या फसल कटाई प्रयोग में तालिका 1 व तालिका 2 कैसे भरते हैं?



खसरा और खतौनी क्या होती है ? खसरा और खतौनी को कैसे बनवा सकते हैं?



उत्तरप्रदेश राजस्व संहिता 2006 क्या है इसकी धाराएँ कौन कौन सी हैं



उ.प्र. राजस्व सहिंता 2006 की धारा 24 क्या है? मेड़बन्दी क्या होती है,सरकारी पैमाइश कैसे करवाते हैं?




राजस्व संहिता की धारा 30(2) क्या है।मिनजुमला गाटा संख्याओं का भौतिक विभाजन स्कीम



स्वामित्व योजना उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में संचालित ग्रामीण आबादी सर्वे स्वामित्व योजना की पूरी जानकारी।



राष्ट्रीय परिवारक लाभ योजना क्या है?इसके लिए क्या पात्रता है।



EWS क्या है,सामान्य वर्ग के लोग 10% आरक्षण के लिए कैसे बनबायें



लेखपाल खसरा ऑनलाइन फीडिंग कैसे करते हैं? लेखपाल अपना पोर्टल कैसे खोलें




लेखपाल अपने क्षेत्र के मुकदमे कैसे चेक करें? किसी भी राजस्व ग्राम में विचाराधीन मुकदमे की स्थिति जाने बस एक क्लिक में




UP Lekhpal Portal | लेखपाल पोर्टल कैसे खोलें| लेखपालों के लिए महत्वपूर्ण पोर्टल की लिंक





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.