Type Here to Get Search Results !

स्वामित्व योजना क्या है।स्वामित्व योजना में लेखपालों की मुख्य भूमिका। SVAMITVA Yojana Kya hai । SVAMITVA Scheme Goverment of India

स्वामित्व योजना क्या है।घरौनी क्या होती है।स्वामित्व योजना में लेखपालों की मुख्य भूमिका । SVAMITVA Yojana। SVAMITVA yojna kya hai। Gharauni kya hoti hai।SVAMITVA Sheme Government of India। elekhpal.com 







Svamitva yojana kya hai





नमस्कार साथियों, इस पोस्ट में हम आज आप लोगों को भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना Swamitva yojana (आबादी सर्वेक्षण) के बारे में बताने जा रहे हैं।इस योजना के संबंध में सभी बेसिक उपयोगी जानकारी देंगे।लोग ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे हैं उनके लिए इस योजना की जानकारी रखना बहुत ही जरूरी है।इस पोस्ट में हम आपके कई प्रकार के सवालों का जबाव देंगे।साथ ही अगर आप Lekhpal या Patwari हैं।या UP Lekhpal Exam की तैयारी कर रहे है तो Swamitva yojana के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।इस पोस्ट में स्वामित्व योजना क्या है? घरौनी क्या है? स्वामित्व योजना कब प्रारंभ की गई?स्वामित्व योजना का पूरा नाम क्या है? स्वामित्व योजना किसने चालू की? स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?स्वामित्व योजना से क्या क्या लाभ हैं?

What is Swamitva scheme?

What is the full form of Swamitva scheme?

When was Swamitva Yojana started?

What is the aim of Svamitva scheme?





स्वामित्व योजना क्या है?(What is Swamitva scheme)

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी भूमि का अधिकार अभिलेख या स्वामित्व प्रदान करना है।वर्तमान समय मे गांव की खतौनी में दर्ज आबादी भूखण्ड में निवास कर रहे लोगो के पास कोई सरकारी काजग नही होता है, इस प्रकार की भूमि पर लोग अपने कब्जे के आधार पर रह रहे है।स्वामित योजना के अंतर्गत आबादी का सर्वे ड्रोन पद्धति द्वारा तथा राजस्व कर्मचारियों द्वारा सर्वे करके आबादी अधिकार अभिलेख (घरौनी) तैयार की जाएगी।जिसका प्रमाणपत्र कृषि भूमि की खतौनी की तरह खरौनी के रूप में प्राप्त हो जाएगी।इस योजना का में केवल खतौनी में दर्ज या जिल्द बंदोबस्त में दर्ज आबादी में गाटों का सर्वेक्षण किया जाएगा।किसी खातेदार की भूमि में या आबादी से भिन्न किसी अन्य जगह मकान बने होने पर सर्वे कार्य नही किया जाएगा। योजना के अंतर्गत देश के सभी ग्रामों में चकबंदी बंदोबस्त में दर्ज सभी आवादी की भूमि का सर्वेक्षण कार्य करके स्वामित्व प्रमाण पत्र या घरौनी बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना में ग्राम की आबादी का नक्शा ड्रोन के द्वारा तैयार किया जाएगा,जिसको तैयार करने में लेखपाल या पटवारियों की मुख्य भूमिका रहेगी। उत्तर प्रदेश में Swamitva yojna के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा ग्राम की आबादी का सर्वे कर रेकॉर्ड एकत्रित करना चालू कर किया है।


स्वामित्व योजना कब से शुरू की गयी है(When was Swamitva Yojana started)

SVAMITVA YOJANA स्वामित्व योजना का प्रारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंचायती राज दिवस के दिन 24 अप्रेल 2020 की किया गया था।स्वामित्व योजना में पंचायती राज विभाग नोडल है। इस योजना के अंतर्गत सन् 2021 से सन् 2025 तक देशभर के लगभग 6.62 लाख गांव का सर्वेक्षण किया जाएगा।इस योजना में पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 9 राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान तथा आंध्र प्रदेश में शुरू किया गया था।




स्वामित्व योजना का पूरा नाम क्या है(What is the full form of Swamitva scheme)

SVAMITVA SCHEME का पूरा नाम Survey of Villages Abadi and Mapping with Improvised Technology in Village Areas अर्थात ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में नवीनतम प्रौद्योगिकी द्वारा मानचित्रण।




घरौनी क्या होती है (gharauni kya hai)-

उत्तर प्रदेश तथा देश के सभी राज्यों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वेक्षण के कार्य करके सभी ग्रामों का एक अधिकार अभिलेख तैयार किया जाएगा जो कि कृषि भूमि की खतौनी की तरह आबादी की भूमि में निवास कर रहे लोगों को अधिकार अभिलेख के रूप में मिलेगा, इसे घरौनी कहा जाता है।घरौनी बनाये जाने का कार्य पूरे देश मे जारी है।उत्तर प्रदेश में भी स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वेक्षण के कार्य बहुत तेजी से हो रहा है।

स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है(What is the aim of Svamitva scheme)

स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को उनकी आवासीय जमीन(आबादी) का मालिकाना हक दिया जाना है जिससे आवासीय भूमि संबंधित विवाद खत्म करने में सहायता मिलेगी।प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव की आबादी का सर्वे करके उनके घरों का स्वामित्व प्रदान करना है। इस योजना में केवल किसी ग्राम की खतौनी में या जिल्द बंदोबस्त में दर्ज आबादी भूखण्ड का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस योजना में सर्वेक्षण करके लोगो को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे,जिससे ग्रामीण लोग अपने घर पर स्वामित प्रमाण पत्र के आधार पर लोन भी ले सकेंगे।

जमीन के मालिकाना हक के कागजात राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा ज़मीनों के मालिकाना हक के लिए अपने कानून भी बनाए जा सकते हैं।सरकार द्वारा भी यह कानून बनाया गया है कि जमीन की पूरी जवाबदेही ग्राम पंचायत के द्वारा की जाएगी। इस स्थिति में यदि जमीन को लेकर कोई भी विवाद उत्पन्न होता है तो उस विवाद को हल करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।






स्वामित्व योजना में लेखपाल की भूमिका


स्वामित्व योजना या आबादी सर्वेक्षण योजना मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग से संबंधित है और पंचायती राज विभाग इसका नोडल विभाग है। फिर भी इस योजना के क्रियान्वयन में केवल और केवल राजस्व विभाग ही पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। जिसमे उत्तर प्रदेश में यह कार्य शतप्रतिशत राजस्व लेखपालों द्वारा ही किया जा रहा है।प्रायः देखने को मिल रहा है कि पंचायती राज विभाग के नोडल विभाग होने के बाद भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोई रुचि नही ली जा रही है। जमीन या मकान से संबंधित कार्य होने के कारण केवल लेखपाल ही कार्य कर रहे है। यहाँ तक कि इस योजना में केवल चुना डालने का कार्य भी पंचायती राज विभाग नही करवा पा रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन में लेखपाल की मुख्य भूमिका है। लेखपाल के द्वारा ही इस योजना में प्रारंभ से लेकर अंत तक सभी कार्य किये जा रहे है। केवल लेखपाल ही अपनी जिम्मेदारी सही से समझ रहा है। इसके अलावा पंचायती विभाग केलव नाम मात्र का नोडल विभाग बनके रह गया है पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार के कार्य मे प्रमुखता से कार्य नही किया जा रहा।लेखपाल के द्वारा कई बार निर्देशित किये जाने पर ही कुछ कुछ स्थानों पर सहयोग मिला है।लेकिन पंचायती राज विभाग ने पूरी जिम्मेदारी से यह कार्य नही किया है।इस योजना में सभी कार्यो में केवल लेखपाल ने जिम्मेदारी से कार्य किया है।




महत्वपूर्ण-


स्वामित्व योजना उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में संचालित ग्रामीण आबादी सर्वे स्वामित्व योजना की पूरी जानकारी।

https://www.elekhpal.com/2021/09/SVAMITVA-Yojana-Uttar-pradesh-Svamitva-yojna-kya-.html


स्वामित्व योजना क्या है, घरौनी क्या होती है, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कब प्रारंभ हुई।

https://www.elekhpal.com/2021/09/swamitva-yojana-kya-hai-gharauni-kise-kehte%20hai.html




लेखपाल ऑनलाइन वरासत पोर्टल कैसे खोलें तथा वरासत आदेश कैसे प्रिंट करें।

https://www.elekhpal.com/2021/09/up-lekhpal-online-varasat-rc-9-login.html



राष्ट्रीय परिवारक लाभ योजना क्या है?इसके लिए क्या पात्रता है-https://www.elekhpal.com/2021/09/Rastriya-Parivarik-labh-Yojna-kya-hai-Rastriya-parivarik-yojna-online-form.html



EWS क्या है,सामान्य वर्ग के लोग 10% आरक्षण के लिए कैसे बनबायें-https://www.elekhpal.com/2021/09/ews-what-is-ews-certificateews-ews.html



UP राजस्व संहिता 2006 क्या है, महत्वपूर्ण धाराएंhttps://www.elekhpal.com/2021/08/2006-up-revenue-code-2006-in-hindi-2006.html




उत्तरप्रदेश लेखपाल भर्ती की ताजा खबर।लेखपाल भर्ती 2021

https://www.elekhpal.com/2021/08/Up-lekhpal-vacancy-latest-News.html



UP PET परीक्षा 2021 के प्रश्नपत्र downlode करें- https://www.elekhpal.com/2021/08/UP-TET-exam-question-pater-pdf-Downlode-in-Hindi.html



लेखपाल कौन होते है लेखपाल के कार्य-

https://www.elekhpal.com/2021/08/blog-post.html



लेखपाल ऑनलाइन खसरा फीडिंग कैसे करें-

https://www.elekhpal.com/2021/09/khasra-online-feeding-kaise-kre.html



फसली वर्ष क्या होता है इसे कैसे निकले

https://www.elekhpal.com/2021/09/blog-post.html


मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना या कृषक दुर्घटना बीमा योजना क्या है-https://www.elekhpal.com/2021/09/UP-Krishak-Durghatna-Kalyan-Yojana-Krishak-Durghatna-Bima-Yojana-Mukhyamantri-Krishak-Durghatna-Kalayan-Yojna-Application-Form.html


अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो या कोई अन्य सुझाव हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।राजस्व विभाग और राजस्व लेखपाल के संबंध में सभी प्रकार की जानकारी इस Blog Page के माध्यम से मिलती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.