Type Here to Get Search Results !

UP Revenue code 2006 के महत्वपूर्ण शब्द और उनकी परिभाषा

 

UP Revenue code 2006 के महत्वपूर्ण शब्द और उनकी परिभाषा ।आवादी क्या है, परिवार किसे कहते है,बाग भूमि क्या होती है, राजस्व न्यायालय क्या है,राजस्व अधिकारी कौन होते है।

up revenue code 2006


इस पोस्ट में हम आपको राजस्व संहिता 2006 में वर्णित कुछ महत्वपूर्ण शब्दों के के बारे में बताने जा रहे है साथ ही उनकी परिभाषा भी बताएंगे।





मुख्य बिंदु-

आबादी, 
कृषि
कृषि श्रमिक, 
भू प्रबंधक समिति,
परिवार, 
बाग भूमि,
राजस्व न्यायालय
राजस्व अधिकारी
मिनजुमला संख्या


आबादी-


आबादी या ग्रामीण आबादी का तात्पर्य किसी ग्राम के ऐसे क्षेत्र से है जिसका उपयोग राजस्व संहिता के प्रारंभ होने के दिनांक को उसके निवासियों के आवास के प्रयोजनों के लिए या उसके सहायक प्रयोजनों जैसे सहन व हरे वृक्ष, कुआं आदि के लिए किया जाता हो ऐसे स्थल आबादी कहलाती हैं।

अर्थात ऐसे स्थल जहां पर गांव के लोग आवास बनाकर रहते हैं तब वह आबादी भूमि कहलाती है।




कृषि-


आम बोलचाल में जमीन पर फसल उगाना कृषि कार्य करना कहलाता है। इसके अलावा कृषि के अंतर्गत कई चीजें आती है।

कृषि के अंतर्गत बागवानी ,पशुपालन ,मत्स्य पालन फूलों की खेती मधुमक्खी पालन और कुकुट पालन भी शामिल हैं।




कृषि श्रमिक-


कृषि श्रमिक का तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जिसकी जीविका का मुख्य स्रोत कृषि भूमि पर शारीरिक श्रम से है अर्थात जो व्यक्ति कृषि भूमि पर मजदूरी करके जीवन यापन करता है कृषि श्रमिक कहलाता है।





भूमि प्रबंधक समिति-


उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 28- क के तहत गठित भूमि प्रबंधक समिति से है। भूमि प्रबंधक समिति का मुख्य कार्य सरकारी भूमि की सुरक्षा करना , भूमिहीन लोगों को भूमि आवंटित करना तथा बेघर लोगों को आवास आवंटन करती है। इस समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है तथा सचिव लेखपाल होता है यह समिति ग्राम पंचायत के गठन के बाद स्वतः गठित हो जाती है।




परिवार-


परिवार का तात्पर्य पति पत्नी और इनकी अवयस्क बच्चों से है। अर्थात पति और पत्नी तथा उनकी नाबालिग पुत्र और पुत्रियाँ परिवार के अंतर्गत आते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाहित होने पर उनका परिवार अलग माना जाता है।





बाग भूमि-


बाघ भूमि का तात्पर्य किसी भूमि के किसी विनिर्दिष्ट भाग से है जिसमें इस प्रकार वृक्ष लगे हो कि वे किसी भूमि को या उसके किसी समुचित भाग को किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोग में लाए जाने से रोकते हो या पूर्ण रूप से विकसित होने पर रोकेंगे ऐसी भूल पर लगे वृक्ष बाग कहलाते हैं। बाघ के अंतर्गत पपीता या केला के पौधे सम्मिलित नहीं है।





राजस्व न्यायालय-


राजस्व न्यायालय का तात्पर्य निम्नलिखित प्राधिकारियों में से सभी या किसी प्राधिकारी परिषद और उसके सभी सदस्य ,आयुक्त, अपर आयुक्त ,कलेक्टर ,अपर कलेक्टर (मुख्य राजस्व अधिकारी ,असिस्टेंट कलेक्टर बंदोबस्त अधिकारी ,सहायक बंदोबस्त अधिकारी ,अभिलेख अधिकारी ,सहायक अभिलेख अधिकारी तहसीलदार तहसीलदार न्यायिक और नायब तहसीलदार से है)।





राजस्व अधिकारी-


राजस्व अधिकारी का तात्पर्य आयुक्त ,अपर आयुक्त ,कलेक्टर ,अपर कलेक्टर, मुख्य राजस्व अधिकारी ,उप जिला अधिकारी, सहायक कलेक्टर ,बंदोबस्त अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अभिलेख अधिकारी, सहायक अभिलेख अधिकारी, तहसीलदार ,तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक से है।





मिनजुमला संख्या-


मिनजुमला संख्या का तात्पर्य सैद्धांतिक रूप से भौतिक विभाजन लेकिन भौतिक रूप से अविभाजित खेतों के समूह को मिनजुमला संख्या कहते हैं। अर्थात किसी भूखंड में समाहित अलग-अलग खातेदारों की ऐसी भूमि जिनका सैद्धांतिक रूप से विभाजन होता है अर्थात रिकॉर्ड में भूमि अलग-अलग दर्ज होती है किंतु भौतिक रूप से विभाजन नहीं होता है मंजुला संख्या कहलाती है।






ये भी देखें


UP revenue code 2006 की धारा 12, 13, 14, 15, 16 क्या है।



UP राजस्व संहिता 2006 क्या है, महत्वपूर्ण धाराएंhttps://www.elekhpal.com/2021/08/2006-up-revenue-code-2006-in-hindi-2006.html



राष्ट्रीय परिवारक लाभ योजना क्या है?इसके लिए क्या पात्रता है-https://www.elekhpal.com/2021/09/Rastriya-Parivarik-labh-Yojna-kya-hai-Rastriya-parivarik-yojna-online-form.html



EWS क्या है,सामान्य वर्ग के लोग 10% आरक्षण के लिए कैसे बनबायें-https://www.elekhpal.com/2021/09/ews-what-is-ews-certificateews-ews.html



UP राजस्व संहिता 2006 क्या है, महत्वपूर्ण धाराएंhttps://www.elekhpal.com/2021/08/2006-up-revenue-code-2006-in-hindi-2006.html



UP PET परीक्षा 2021 के प्रश्नपत्र downlode करें- https://www.elekhpal.com/2021/08/UP-TET-exam-question-pater-pdf-Downlode-in-Hindi.html



लेखपाल कौन होते है लेखपाल के कार्य-

https://www.elekhpal.com/2021/08/blog-post.html



लेखपाल खसरा फीडिंग कैसे करें-

https://www.elekhpal.com/2021/09/khasra-online-feeding-kaise-kre.html




फसली वर्ष क्या होता है इसे कैसे निकले

https://www.elekhpal.com/2021/09/blog-post.html



मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना या कृषक दुर्घटना बीमा योजना क्या है-https://www.elekhpal.com/2021/09/UP-Krishak-Durghatna-Kalyan-Yojana-Krishak-Durghatna-Bima-Yojana-Mukhyamantri-Krishak-Durghatna-Kalayan-Yojna-Application-Form.html



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.