Header Ads

Type Here to Get Search Results !

सर्वनाम किसे कहते हैं।सर्वनाम के कितने भेद होते है।Sarvnaam kise kehte hai।Sarvnam ke bhed

सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के कितने भेद है।पुरुषवाचक सर्वनाम,निजवाचक सर्वनाम ,निश्चयवाचक सर्वनाम,अनिश्चय वाचक सर्वनाम,प्रश्नवाचक सर्वनाम  संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है परिभाषा तथा उदाहरण।

Sarvnam kise kehte hai


सर्वनाम किसे कहते है


सर्वनाम की परिभाषा-

सर्वनाम वे शब्द है जो संज्ञा के बदले आते हैं।  जैसे  -राम ने कहा राम कल आगरा जाएगा ।    

राम ने कहा मैं कल आऊंगा  ।               



सर्वनाम के भेद -                            

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं              



पुरुषवाचक सर्वनाम                        

निजवाचक सर्वनाम।                    

निश्चयवाचक सर्वनाम।                

अनिश्चयवाचक सर्वनाम।                

प्रश्नवाचक सर्वनाम                       

संबंधवाचक सर्वनाम      


                 

पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं     ।


वे सर्वनाम जो किसी पुरुष अथवा स्त्री के नाम के बदले आता है। उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं                                                  जैसे-   मैं आज विद्यालय नहीं गया।                                        

             तुम घर जाओ               


  जब किसी सर्वनाम को हटाकर उसके स्थान पर किसी व्यक्ति का नाम रखा जा सके तो वहां पुरुषवाचक सर्वनाम होता है।              


पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं ।   


(1)उत्तम पुरुष    - बक्ता बोलने वाला (मैं ,हम)                        (2)मध्यम पुरुष   - सुनने वाला (तू ,तुम)                                (3)अन्य पुरुष     - जिस के संबंध में बात की     

                         जाती है(यह,वह)


पुरुषवाचक सर्वनाम     में ,हम ,तू , तुम, आप यह, वह  आते हैं।



निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं



यदि वाक्य में कोई ऐसा सर्वनाम आए जिसका अर्थ स्वयं या खुद होता है। तो उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

 उदाहरण  - मोहन स्वयं ही चला गया। 

                 लड़की अपने आप पढ़ने लगी। 

                 आप भले तो जग भला। 


निजवाचक सर्वनाम संज्ञा के साथ आ सकता है तथा बिना संज्ञा के भी आ सकता है निजवाचक सर्वनाम का  (अर्थ स्वयं या खुद होगा)



  

निश्चयवाचक सर्वनाम  -  ( यह है वह)

 

 परिभाषा-    वह सर्वनाम जो संज्ञा की स्थिति को निश्चित कर देता है। उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

 जैसे-   यह घर है ।

          यह अजय का घर है।

 यह ,वह पुरुषवाचक सर्वनाम ।

और यह ,वह निश्चयवाचक सर्वनाम।

 जब यह ,वह किसी नाम के बदले आएगा अथवा जब यह है कि तुरंत बाद कोई संज्ञा पद नाम है तब यह, वह पुरुषवाचक सर्वनाम होगा। तथा जब यह वह संज्ञा से पहले आये और उसे निश्चित कर दे तब यह  वह निश्चित वाचक सर्वनाम होता है।



 अनिश्चयवाचक सर्वनाम-         


 वह सर्वनाम जिसके लगते ही संज्ञा अनिश्चित हो जाती है उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।


 जैसे-    दरवाजे पर कोई खड़ा है।

             किसी ने दरवाजा खोला।

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम    (कोई, कुछ, किसी)



 प्रश्नवाचक सर्वनाम-       


 जब प्रश्नवाचक शब्द सर्वनाम का कार्य करता है तो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।


 जैसे-    दरवाजे पर कौन खड़ा है?


जब किसी बात में कोई प्रश्न सूचक शब्द आता है तो वह प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है।



 संबंधवाचक सर्वनाम-   


 वह सर्वनाम जो 2 पदों को आपस में जोड़ता है। उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। 

वह सर्वनाम जो दो संज्ञा पदों को एक संज्ञा एक सर्वनाम या किन्हीं दो पदों को आपस में जोड़ता है ।उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।


जैसे-    वह कौन है जो मुझे नहीं जानता।

           जाके पैर न फटी बिमाई सो का जाने                   पीर पराई



हिंदी में सर्वनामो  की संख्या -


हिंदी में सर्वनामो  की संख्या 11 है।


 पुरुषवाचक सर्वनाम-  ( मैं , तू)

 निजवाचक सर्वनाम-   ( आप)

 निश्चयवाचक सर्वनाम- ( यह ,वह) अनिश्चयवाचक सर्वनाम- ( कोई, कुछ) प्रश्नवाचक सर्वनाम-       ( कौन , क्या) संबंधवाचक सर्वनाम-     ( जो, सो)






ये भी देखें


स्वर किसे कहते हैं स्वर की परिभाषा हिंदी में स्वर कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित। अयोगवाह किसे कहते है।



व्यंजन क्या है? व्यंजन के प्रकार कितने होते है,परिभाषा और उदाहरण।



घोष और अघोष वर्ण क्या होते हैं।घोष किसे कहते हैं।अघोष किसे कहते हैं।



शब्द किसे कहते हैं।शब्द के प्रकार कितने होते है परिभाषा और उदाहरण।रूढ शब्द,यौगिक शब्द,योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad