शब्द किसे कहते हैं।शब्द के प्रकार कितने होते है परिभाषा और उदाहरण।रूढ शब्द,यौगिक शब्द,योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं।
शब्द किसे कहते हैं
एक या एक से अधिक वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।वर्णो से बने ऐसे समूह को शब्द कहते है,जिनका कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है।
बनावट के आधार पर शब्द के भेद:-
बनावट के आधार पर शब्द के तीन भेद होते हैं।
(1)रूढ शब्द
(2)यौगिक शब्द
(3)यौगरूढ शब्द
रूढ़ शब्द किसे कहते हैं
वे शब्द जो वर्णों के सार्थक योग से बनते हैं उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं।
जैसे- अनार, पिता , समाज , सतलज ।
जो शब्द प्रश्न में दिया गया है पहले उसका खंड कर लेना चाहिए। यदि वह वर्णों में टूटे तो रूढ शब्द होगा। इसमें टूटने पर वर्णों का कोई अर्थ नहीं होगा।
यौगिक शब्द किसे कहते हैं।
वे शब्द जो दो शब्दों से मिलकर बनते हैं तथा खंड करने पर एक ही अर्थ देते हैं उन्हें योगिक शब्द कहते हैं।
जैसे - सब्जी + मंडी = सब्जी मंडी
बस चालक , दूधवाला , घुड़सवार , गज गामिनी
जो शब्द प्रश्न में दिया गया है। उसका खंड कर लेना चाहिए यदि खंड करने पर वह शब्द दो सार्थक शब्दों में टूटता है और उन दोनों को मिलाने से केवल एक अर्थ निकलता है ।तो ऐसा शब्द योगिक शब्द होता है।
योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं।
वे शब्द जो दो सार्थक शब्दों से मिलकर बनते हैं तथा उनके कई अर्थ होते हैं और हम उनमें से एक अर्थ लेते हैं तथा अनर्थ छोड़ देते हैं उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते हैं।। जैसे -वीणापाणि
उदाहरण - जलज - जब कोई वर्ण पूरे शब्द का नेतृत्व करता है तो वह शब्द कहलाता है जलज् योगरूढ़ है ।। पानी में जन्म लेने वाला जैसे -मछली ,कुमुदनी ,
कमल ।
नोट- (1) जल के किसी भी पर्यायवाची के अंत में यदि ज , द, ,धि लगा हो तो ऐसा बना शब्द योगरूढ़ होता है।
(2) बहुव्रीहि समास के सभी पद योगरूढ़ होते हैं वह शब्द जो किसी देवी, देवता अथवा किसी अन्य का पर्यायवाची हो वह योगरूढ़ होता है।