Classification of Crops in Hindi।भारतीय फसलों का वर्गीकरण।खरीफ ,रवी, जायद की फसलें कौन कौन सी है
भारत एक कृषि प्रधान देश हैं।देश की जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग कृषि पर निर्भर है। यहाँ कई प्रकार की फसलें हर साल उगाई जाती है।आज की पोस्ट में www.elekhpal.com के माध्यम से भारतीय फसलों के बारे में जानकारी देने जा रहे है।इस पोस्ट में आप लोगो को बताया जाएगा कि फसल किसे कहते है What is crops। फसलों के प्रकार कितने हैं Type of crops।फसलों का वर्गीकरण Classification of crops।खरीफ की फसल क्या है खरीब की फसल कौन कौन सी है Kharif ki fasal kya hai।रवी की फसल क्या है, रवी की फसल कौन कौन सी है।जायद फसल किसे कहते हैं Jayad fasal kise kehte hai।इस पोस्ट में मध्यम से खरीफ रवी और जायद की फसल कब बोई जाती है तथा कब काटी जाती है।इसकी जानकारी भी मिलेगी।
फसल किसे कहते हैं फसल की परिभाषा Fasal kise kahte hai।Fasal ki paribhasha-
प्राचीन काल से ही मनुष्य अपने भोजन के लिए फसलों के उत्पादन पर निर्भर रहा है चाहे वो प्रत्यक्ष रूप से हो या अप्रत्यक्ष से से हो।
मनुष्य अपने लाभ के लिए या खाद्य आवश्यकता की पूर्ति के लिए जिन पौधों को किसी क्षेत्र में एक निश्चित कार्यक्रम एवं योजना के अनुसार उगता है उन्हें फसल कहा जाता है।
भारत मे फसलों का वर्गीकरणClassification of Crops in india-
भारतीय फसलों का वर्गीकरण भिन्न-भिन्न तरीके से किया जा सकता है।फसलों का वर्गीकरण निम्न है-
(1) ऋतु आधारित
(2) जीवन चक्र आधारित
(3) आर्थिक आधार पर।
ऋतु के आधार पर फसलों का वर्गीकरण-
ऋतु के आधार पर फसल तीन प्रकार की होती है जो निम्न प्रकार है-
(1) खरीफ फसल-
खरीफ की फसल को मानसूनी फसल भी कहते हैं क्योंकि इसकी बुआई मानसून वर्ष के समय में की जाती है ।खरीफ फसल की बुआई के लिए अधिक तापमान और आद्रता तथा फसल पकने के लिए शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।
खरीफ की फसल जून-जुलाई के महीने में बोई जाती है और अक्टूबर-नवंबर के महीने में काटी जाती है।
खरीफ की फसलें-
- धान
- बाजरा
- मक्का
- ज्वार
- गन्ना
- सोयाबीन
- मूँग
- मूंगफली
- उड़द
- सन
- कपास
आदि
(2) रवी फसल-
रवी की फसल की बुआई अक्टूबर- नवंबर महीने में कई जाती है तथा फरवरी -मार्च में कटी जाती है।
रवी की फसलें-
- गेंहूँ
- चना
- सरसों
- आलू
- बरसीम
- मटर
- मसूर
आदि
(3) जायद फसल-
जायद की फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएं सहने के अच्छी क्षमता होती है।
जायद की फसलें मार्च -अप्रेल में बोई जाती है।
जायद की फसलें-
- खीरा
- ककड़ी
- खरबूजा
- तरबूज
- मक्का
- मूँग
- उर्द
- तोरई
आदि